Ep13 महाभारत |क्या द्रौपदी ने कर्ण का अपमान किया था?|
द्रौपदी: शक्ति, धर्म और स्वाभिमान
क्या द्रौपदी ने कर्ण को केवल उनके जन्म के कारण अस्वीकार किया था, या इसके पीछे कोई और गहरा कारण था? महाभारत श्रृंखला के Episode 13 में द्रौपदी स्वयं अपने स्वयंवर का वर्णन करती हैं। वह बताती हैं कि स्वयंवर के दिन उनके मन में कैसी दुविधाएँ थीं, उन्होंने समाज की परंपराओं पर क्यों प्रश्न उठाए, और क्यों उन्हें लगा कि अधिकांश राजा उन्हें एक व्यक्ति नहीं बल्कि विजय के पुरस्कार की तरह देख रहे थे। इस एपिसोड में जानिए: द्रौपदी स्वयंवर में उदास क्यों हुईं? स्वयंवर में उपस्थित राजाओं को देखकर उनके मन में कौन से प्रश्न उठे? कर्ण ने धनुष को इतनी सहजता से कैसे उठा लिया?